फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सुल्तानपुर पट्टी में गंगा दशहरा पर्व पर कोसी नदी किनारे मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर कोसी शिव मंदिर पर लगाए गए मेले में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कोसी नदी तट पर पहुंचे। यहां नदी में डुबकी लगाकर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। साथ ही छोटे बच्चों का मुंडन कराया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी राम अवतार गिरी ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी का प्रसाद बनाया जाता है। बता दें कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही जाम की स्थिति से निपटने के लिए यूपी पुलिस व सुल्तानपुर पट्टी की पुलिस मुस्तैद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें