फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में नृत्य महोत्सव की धूम, जूनियर वर्ग में निर्मला एकेडमी और सीनियर में एमएल साह ने जीती ट्रॉफी

हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:50 AM IST

नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब और कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की ओर से आयोजित रंगोत्सव अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर वर्ग में निर्मला एकेडमी गठिया और सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। बुधवार को शैली हाल में हुई प्रतियोगिता में शहर व आसपास के 14 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों ने हिंदी, पंजाबी, कुमाऊंनी, राजस्थानी आदि गीतों पर प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग में निर्मला एकेडमी गठिया प्रथम, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल द्वितीय, मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर एवं सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर पहले, रामा मोंटेसरी दूसरे, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल तीसरे जबकि सीआरएसटी इंटर कॉलेज, भारतीय शाहिद सैनिक विद्यालय, राधा चिल्ड्रन एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, निर्मला एकेडमी गठिया को सर्वश्रेष्ठ थीम, रामा मांटेसरी पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ ड्रेस, मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर को बेस्ट आउटस्टैंडिंग और सेंट जॉन्स को बेस्ट डिसिप्लिन का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक अल्पना, मदन मेहरा और अनिल कुमार रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। इस मौके पर आभा शाह, दीपिका बिनवाल, सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें