फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही : ग्राम्य विकास मंत्री

गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Feb 2026 03:17 PM IST

जनता को गुमराह कर रही हैं कांग्रेस : ग्राम्य विकास मंत्री - वीबी-जीरामजी के तहत अब 125 दिन का रोजगार मिल रहा संवाद न्यूज एजेंसी काशीपुर में कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। वीबी-जीरामजी के तहत 100 दिन के बजाए 125 दिन का रोजगार मिल रहा है, योजना पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। यह बात प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ब्लॉक सभागार में आयोजित किसानों और स्थानीय लोगों से संवाद कार्यक्रम में कही। ग्राम्य विकास मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा को समाप्त किए जाने की अफवाहों को निराधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में योजना को और अधिक मजबूत हुई है। बताया कि वर्ष 1989 में जवाहर रोजगार योजना से शुरू होकर समय-समय पर योजना का नाम परिवर्तित किया है। कहा कि अब वीबी-जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 के स्थान पर 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा। योजना में सामान्य राज्यों के लिए 60:40 तथा हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 का केंद्र-राज्य वित्तीय अनुपात निर्धारित किया गया है। कृषि के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार वर्ष में 60 दिन ऐसे निर्धारित कर सकेगी, जब योजना के अंतर्गत कार्य नहीं कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें