फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में सीएम धामी का जनता से संवाद, एलपीजी के लिए पैनिक न होने की अपील की

गायत्री जोशी Updated Tue, 31 Mar 2026 05:39 PM IST

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड स्थित हैलीपेड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की यदि कोई एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है ,तो जनता इसकी शिकायत तत्काल डीएम से करे। उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की काला बाजारी किसी भी दशा में न हो। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, डॉ. प्रेम सिंह राणा, अमित पांडेय, प्रमोद मित्तल, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, एसएसपी अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें