फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चैत्र नवरात्रि...अटरिया माता के मंदिर तक निकला भव्य डोला, मेला शुरू

रुद्रपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी को अटरिया माता का भव्य डोला निकला। इसी के साथ 23 दिनी प्रसिद्ध अटरिया मेला शुरू हो गया है। नगर के रम्पुरा से प्रख्यात अटरिया मंदिर तक गाजेबाजे के साथ झांकियां निकाली गईं। अटरिया देवी वैष्णो धर्मसभा की अध्यक्ष/महंत पुष्पा देवी डोले में बिराजमान थींं। रम्पुरा से मंदिर तक करीब चार किमी के दायरे में डोले के स्वागत के लिए जगह-जगह खड़े महिला, पुरुषों ने देवी के डोले और झांकियों पर पुष्प वर्षा की। अटरिया मंदिर रोड पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को पेय पदार्थ और फल वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें