रुद्रपुर के सिडकुल की डाबर इंडिया लिमिटेड में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर शुरु हो गया है। शिविर का शुभारंभ कंपनी के डीजीएम अवनीश यादव और प्लांट हेड दुष्यंत शर्मा ने फीता काटकर किया। जिला अस्पताल के रक्तकोष की टीम रक्तदान की प्रकिया को संपन्न करा रही है। रक्तकोष प्रभारी जितेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस है। लोग अधिक से अधिक रक्तदान करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को रक्त की कमी न पड़ सके।