फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

काशीपुर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका पुतला फूंक कर माफी मांगने की मांग की। काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सार्वजनिक रूप से गद्दार बोला है। भाजपा राहुल गांधी और उनकी पार्टी की सोच का खंडन करती है और विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जब जब राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस तरह के कृत्य करेगी तब तब भाजपा उनके घिनौने कृत्य का विरोध करेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, उपाध्यक्ष श्याम मोहन, महामंत्री वैभव गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, महानगर मंडल मीडिया प्रभारी भागीरथ शर्मा, दीपक अग्रवाल बंटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें