फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर भीम आर्मी का धरना, नगर पालिका के विरोध में की नारेबाजी

हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:40 PM IST

खटीमा में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भीम आर्मी ने नगर पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन दिया। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की और टीम गठित कर लावारिस पशुओं को चिन्हित कर गौशाला के निर्माण के बाद उन्हें शिफ्ट करने की मांग की।भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठे पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन लावारिस पशुओं की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद सड़कों पर खुलेआम घूम रहे लावारिस पशुओं को आश्रय नहीं दिया जा रहा है। लावारिस पशुओं से सड़कों में जाम लग रहा है। लावारिस पशु फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। पालिका अध्यक्ष आश्वासन देते हुए कहा कि गौशाला निर्माण के बाद लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की जाएगी। लावारिस पशुओं को गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। वहां आजाद गौतम, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रतिशंकर, जयपाल, संदीप, विजयपाल आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें