टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में रविवार को नई टिहरी, बौराडी़ बाजार बंद रहा । नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए बौराड़ी गणेश चोक में बैठक की। मांग के समर्थन में नागरिक मंच के कमल सिंह मेहर, चंडी प्रसाद डबराल, नरोत्तम जखमोला, करम सिंह तोपवाल आदि धरने पर बैठे गए। स्थानीय लोगों ने सरकार पर टिहरी की उपेक्षा का आरोप लगाया।