भारी बारिश के बीच नगुण के समीप ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। तेज बारिश और लगातार हो रहे पत्थर गिरने से मार्ग खोलने का कार्य सुरक्षित तरीके से शुरू नहीं किया जा सका है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।