दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य, पेपर लीक तथा अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी नरेंद्रनगर ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करने का कार्यक्रम आयोजित किया। हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन नहीं कर सके।