फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पूरा न करने गुस्साए व्यापारी, अधिकारियों को कमरे में बनाया बंधक

Renu Saklani Updated Sat, 11 Apr 2026 06:11 PM IST

बौराड़ी उद्योग व्यापार मंडल ने एडीबी की ओर से कराए जा रहे कार्यों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कमरे में बंधक बनाया। व्यापारियों ने कहा कि एडीबी गैस गोदाम मार्केट में अधूरे पड़े कार्य पूरा होने का दावा कर गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि वहां सभी कार्य पूरा होने के बाद ही बाजार खोला जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ने एडीबी के परियोजना प्रबंधन को दिए ज्ञापन में कहा कि साइट इंजीनियर और ठेकेदार ओपर थियेटर मार्केट में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्नीचर मार्केट के मुख्य द्वार पर कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहां रैंप और फ्लोरिंग पेंटिंग, लैंड स्केपिंग, बिजली संबंधित, शौचालय, खिड़कियों के फ्रेम, शीशे आदि कार्य पूरा नहीं हुआ है। कहा, कार्य जल्द पूरा किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें