फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थाती बूढ़ाकेदार पट्टी के पांच गांवों की सड़क हुई बदहाल

Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। थाती बूढ़ाकेदार पट्टी के पांच गांवों को जोड़ने वाली 12 किमी लंबी सड़क की दुर्दशा ने स्थानीय लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा सड़क तोली, विशन, कोट, तितरोणा और जखाणा गांवों को जोड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवनरेखा है। इसी सड़क से होकर वो बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचते, लेकिन वर्तमान में सड़क की खस्ताहाल स्थिति ने उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा रिंग रोड की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क से मलबा भी अब तक पूरी तरह नहीं हटाया है। इससे न केवल वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह बगुड़ा, राजेंद्र लेखवार, उम्मेद सिंह, विष्णु प्रसाद ने बताया कि तोली के समीप सड़क पर बड़े-बड़े बने हुए हैं। तोली के समीप आपदा के दौरान सड़क पर गिरा मलबा पूरी तरह से साफ नहीं किया गया, जिससे वहां सड़क काफी संकरी बनी हुई है। वाहनों का संचालन बड़ी मुश्किल से हो पा रहा है। लोगों को हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यदि लोनिवि ने जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा सड़क पर कोट-तितरोड़ा के बीच पुल निर्माण करना प्रस्तावित है। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क पर अधिकांश स्थानों पर पुश्तों का निर्माण किया जा चुका है। जहां गड्ढे बने हुए है उसे भी जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा
विज्ञापन

-दिनेश चंद्र नौटियाल, ईई लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें