फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 28 साल सेवा के बाद मजदूरी को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी

Thu, 09 Jan 2025 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लोनिवि चंबा से वर्क एजेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए शांति कोहली अपनी पेंशन के इंतजार में डेढ़ साल से चक्कर लगा रहे हैं। 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें विभाग की ओर से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें केवल अवकाश और इंश्योरेंस का भुगतान किया गया है और अन्य लाभों से वे वंचित हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शांति कोहली ने बताया कि 1995 से 31 जुलाई 2023 तक उन्होंने लोनिवि में 28 साल की सेवाएं दीं। सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग की ओर से उन्हें राजकोष में 9,62,582 रुपये जमा करने का नोटिस मिला है। नोटिस में विभाग की ओर से कहा गया है कि 2006 से 23 तक उन्हें अधिक वेतन का भुगतान किया गया। वेतन फिक्सेशन के दौरान यह गड़बड़ी हुई है।
शांति कोहली का कहना है कि वेतन निर्धारण का कार्य विभागीय अधिकारियों की कमेटी करती है, जब गलती अधिकारियों की है तो इसका खामियाजा उन्हें क्यों उठाना पड़ रहा है। यदि वेतन फिक्सेशन गलत हुआ तो 2006 से 23 तक उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। उनका कहना है कि पेंशन नहीं मिलने के कारण पिछले डेढ़ साल से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ठेकेदारों के साथ सड़क पर मजदूरी करने को मजबूर हूं। उन्होंने शासन- प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त होने पर शांति कोहली की सेवा पुस्तिका वित्त नियंत्रक को जांच के लिए भेजी गई थी। जांच में पाया गया कि वेतन निर्धारण में त्रुटि के कारण अधिक भुगतान गलती से हुआ। इसलिए उन्हें 9,62,582 रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है। वेतन निर्धारण में त्रुटि की जांच चल रही है।
विज्ञापन

-जगदीश सिंह खाती, ईई, लोनिवि चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें