फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सफाई के लिए लिया जाएगा मासिक शुल्क

Wed, 08 Jan 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। ग्राम पंचायत सियाकैंपटी की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता समिति का गठन किया गया। बैठक में स्वच्छता समिति ने निर्णय लिया है कि ग्राम पंचायत सियाकैंपटी के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू एवं व्यवसायिक इकाइयों से मासिक शुल्क लिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत की स्वच्छता के साथ अन्य सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। सियाकैंपटी के प्रशासक विजेंद्र सिंह को स्वच्छता समिति का अध्यक्ष चुना गया
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विजेंद्र ने बताया कि बैठक में स्वच्छता समिति ने कैंपटी में बने प्रत्येक घरों और किरायेदारों से 50 रुपये, छोटे रेस्टोरेंट से 100 रुपये, बड़े रेस्टोरेंट से 200, होमस्टे, होटल 10 कमरों वाले तक 1200 सौ, होटल, रेस्टोरेंट 11 से 20 कमरों वालों से 2200 रुपये प्रतिमाह शुल्क लेने का निर्णय लिया है।
स्वच्छता शुल्क से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग सियाकैंपटी ग्राम पंचायत की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं पर खर्चा किया जाएगा। स्वच्छता कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एक विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी, जो नियमित सफाई व्यवस्था का संचालन करेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रोमा नौटियाल को समिति का सचिव,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैंपटी प्रेम सिंह पंवार, सूरत सिंह, शूरवीर सिंह पंवार, समीर सिंह, पूजा पंवार, राजेंद्र सिंह, मीना पंवार, फोरेस्टर कैंपटी फते सिंह, वन पंचायत सरपंच बलवीर सिंह, परिणिता नेगी, राजस्व उप निरीक्षक कैंपटी, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के लोगों को स्वच्छता समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में किशन सिंह, जगत सिंह, गीता ध्यानी, अंकिता, व्यापार मंडल पदाधिकारी, पुलिस विभाग, वन पंचायत सरपंच, वन विभाग, ब्लॉक कर्मचारी वेस्ट वॉरियर्स संस्था के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें