फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में मंगलवार लगेगा स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर

रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Nov 2025 03:13 PM IST

रुद्रप्रयाग जनपद में पहली बार जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 11 नवंबर को लगाया जाएगा। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल वैद्य ने बताया कि इस शिविर में 6 माह से 12 वर्ष तक के बच्चों को मंगलवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्णप्राशन संस्कार के तहत दो बूंद स्वर्ण अमृत पिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, एकाग्रता, मेधा और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है, साथ ही पाचन तंत्र भी सुदृढ़ होता है। डॉ. वैद्य ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर इस आयुर्वेदिक परंपरा का लाभ लेने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें