फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पुस्तकालयों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की बातचीत

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित संगम पुस्तकालय और पीएम श्री अटल राजकीय इंटर कॉलेज के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालयों में उपलब्ध संसाधनों, अध्ययन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालयों में पुस्तकों की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, इतिहास, संस्कृति और समसामयिक विषयों से संबंधित नवीनतम पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पुस्तकालयों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने, अध्ययन कक्षों को सुदृढ़ करने तथा शांत वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित रूप से नई पुस्तकों को शामिल करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें