फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसूना बहुद्देशीय शिविर में पहुंचीं 10 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ऊखीमठ। ग्राम पंचायत मनसूना में बुधवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान और बाल विकास विभाग ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने महिलाओं के स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्तिक स्वामी, मद्महेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किए जाने और होमस्टे योजना से स्थानीय लोगों को जोड़ने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें