फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: कालीमाई की दिवारा यात्रा के ऊखीमठ पहुंचने पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा

15 वर्षो बाद आयोजित हो रही भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा शनिवार को ऊखीमठ पहुंची। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंची जहां पर केदारनाथ व बाबा मदमहेश्वर का 15 वर्षो बाद अदभुत मिलन हुआ। सोमवार मधु गंगा के किनारे बसे पाली सरूणा गांव मे विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवती काली, मदमहेश्वर भगवान, ओंकारेश्वर महादेव सहित 33 कोटि देवी - देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक आठ बजे दिवारा यात्रा अग्रिम पड़ाव के लिए रवाना हुई तथा सलामी , मंगोलचारी , मंगोली , ब्राह्मणखोली, डगवाडी , भटवाडी सहित विभिन्न गावो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें