संत निरंकारी मिशन के स्वच्छ जल-स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा नगरपालिका भवन के नजदीक अलकनंदा नदी के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, संत निरंकारी के अनुयायियों के साथ शामिल हुए और अभियान के दौरान नदी तट पर फैले कूड़े-कचरे एकत्र कर निस्तारण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर जसपाल भारती सहित नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।