रुद्रप्रयाग। किशोरियों और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी समस्याओं के संवेदनशील समाधान के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अभिनव पहल प्रोजेक्ट स्नेह' का अगस्त्यमुनि विकासखंड सभागार से शुभारंभ हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।