फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग...मुनकटिया भूस्खलन क्षेत्र में उपचार कार्य जारी, यात्रा से पहले राहत की उम्मीद

बरसात के समय चुनौती बने रुद्रप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर स्थित मुनकटिया भूस्खलन क्षेत्र में उपचार कार्य लगातार जारी है। लगभग 30 करोड़ रुपये की योजना के तहत चल रहे इस उपचार कार्य से आगामी यात्रा शुरू होने से पहले कुछ हद तक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यात्राकाल के दौरान इसी भूस्खलन क्षेत्र के कारण इस वर्ष केदारनाथ यात्रा काफी प्रभावित रही। बार-बार आते भूस्खलन से संचालित होने वाली शटल सेवा भी प्रभावित हुई। वहीं यात्रा काल के दौरान इस क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर गिरने से यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ा, साथ ही कई यात्री घायल भी हुए। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इस संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में प्राथमिक सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच स्थित मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में उपचार कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कई वर्षों से लगातार भूस्खलन की समस्या से जूझ रहा है और पूर्व में भी कई बार इसके उपचार के प्रयास किए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा शुरू होने से पहले भूस्खलन की तीव्रता को कुछ हद तक कम किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें