रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास काला पहाड़ पर बुधवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। जिसके नाम पते की जानकारी की जा रही है। गंभीर घायल बालकृष्ण ( 22)उर्फ तुषार पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है।