गर्मियां शुरू होने से पहले ही जखोली विकासखंड का किरोड़ा गांव पेयजल संकट से जूझने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि करीब 200 परिवारों वाले इस गांव में पिछले चार महीनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, पानी के बिल तो जल संस्थान नियमित भेज रहा है मगर घर के नलों में 4 महीने से पानी अनियमित है। जिस कारण ग्रामीण पास मौजूद प्राकृतिक जल धारा पर ही निर्भर हैं।