रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि विकासखंडों की 30 महिलाएं एवं युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी आर्ट, हेयर कटिंग सहित ब्यूटी पार्लर से संबंधित आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है।