फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रुद्रप्रयाग ने फिर मारी बाजी, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Nov 2025 06:15 PM IST

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद रुद्रप्रयाग ने प्रदेश में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले में लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में हुई, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें शामिल थीं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद रुद्रप्रयाग के खिलाड़ियों ने कुल 36 पदक अपने नाम किए, जिनमें 18 स्वर्ण, 17 कांस्य और 1 रजत पदक शामिल हैं। जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी ने बताया कि खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और थ्रो की सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद मैदान में डटे रहे और जिले का नाम रोशन किया। रुद्रप्रयाग लगातार दूसरे वर्ष भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष जनपद निश्चित रूप से ओवरऑल चैंपियन बनेगा। टीम मैनेजर एवं राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य संजय सजवाण ने बताया कि इस सफलता में सभी व्यायाम शिक्षकों और प्रशिक्षकों की मेहनत शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार जीते गए 36 पदकों में से 34 पदक बालिकाओं ने जीते हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में महक शर्मा, आरजू, दीया अंडोला, थीमी, गीता, निकिता, स्वाति परिहार, निशा और सुधना जैसी खिलाड़ियों ने विभिन्न विधाओं में स्वर्ण पदक जीते। महक शर्मा ने 200 मीटर, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप में, जबकि निशा ने 3 किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक हासिल किया। आरजू ने 800 व 1500 मीटर में पदक जीते और क्रॉस कंट्री इवेंट में दीया, थीमी और आरजू की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने बताया कि अगस्त्यमुनि में सिंथेटिक मैदान न होने के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आधुनिक खेल मैदान का निर्माण किया जाए, ताकि रुद्रप्रयाग के खिलाड़ी भविष्य में राज्य चैंपियनशिप में अव्वल स्थान प्राप्त कर सकें

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें