चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा पर आने-जाने वाले हजारों वाहन जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे हैं। बढ़ते यातायात के बीच अब शहर में हाई-प्रेशर हॉर्न लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। गुलाबराय मैदान से लेकर बेलनी, संगम व बाजार स्थित पेट्रोल पंप तक मुख्य बाजार क्षेत्र में लगातार वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। इस क्षेत्र में घनी आबादी के साथ स्कूल, अस्पताल और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं। ऐसे में भारी वाहनों और यात्री वाहनो से लगातार प्रेशर हॉर्न बजाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।