रुद्रप्रयाग में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत। उन्होंने कहा कि उन्हें जिपं अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर धरातल पर कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों से भी वार्ता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। यहां जंगली जानवरों की समस्याएं आये दिन बढ़ती जा रही है तो कई क्षेत्रों में आज भी पेयजल, शिक्षा, सड़क की समस्या बनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते मेरा दायित्व बनता है कि जिले के विकास को लेकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करवाई जाए। उन्होंने कहा परिसंपतियों पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। इसको लेकर शासन, प्रशासन और सरकार से पत्राचार किया जाएगा। आगामी यात्रा सीजन से पहले ही इन मामलों पर कार्यवाही होने की संभावनाएं हैं।