रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। एक महिला की मौत हो गईहै। वहीं छेनागाड़ बाजार पूरी तरह से तबाह हो गया है। यहां 18 से 20 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। साथ ही जखोली ब्लॉक के किमाणा-दानकोट में भी बादल फटने से ग्रामीण सम्पतियों को नुकसान हुआ है। खटोली गांव और बड़ेथ गांव में प्राचीन मंदिर भी ध्वस्त हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटनाओं की पूरी जानकारी ली जा रही है। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।