फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी,कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Sat, 11 Nov 2023 03:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु धामों में दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें