रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार गिरते पारे के बीच ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद मुख्यालय समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चोपता समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि शीत लहर के प्रकोप से बचने लिए जनपद के 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। वहीं रात्रि में कोई व्यक्ति बाहर खुले में न सोये उनके लिए जनपद के विभिन्न स्थलों पर रेन बसेरों की समुचित व्यवस्था की गई है।