फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गहड़खाल प्रीमियर लीग में क्वार्टर फाइनल मैच आज से

Sun, 12 Jan 2025 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं में ग्राम पंचायत नौना-दानकोट में आयोजित गहड़खाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ टीमें तय हो गई हैं। सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गहड़ और पीपली और दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कांडई और डुंग्रा गांव की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में दानकोट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तम पुंडीर के 34 और ऋतिक के 27 रनों की मदद से 12 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवासू गांव की टीम 64 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से सूरज ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। विजेता टीम के उत्तम पुंडीर ने 2 विकेट प्राप्त किए। उन्हें हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजन समिति के सचिव संदीप रावत ने बताया कि सोमवार से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। मौसम ठीक रहा तो बुधवार को सेमीफाइनल मैच और बृहस्पतिवार को फाइनल मैच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें