फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वामी विवेकानंद को दी पुष्पांजलि

Sun, 12 Jan 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और जिला युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने छात्र-छात्राओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा और स्वामी विवेकानंद की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में माई गोविंद गिरि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी के छात्र-छात्राओं ने भी विचार रखे। हिमानी कोठियाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रेम सिंह नेगी, विजय वशिष्ठ, अजीता, आंचल, अखिल, प्रियांशु, दुर्गा, भूमिका, ताशू, सानिया, ऋद्धिका आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


युमंद कनोल को राज्य स्तर पर विवेकानंद यूथ अवार्ड का प्रथम पुरस्कार

महिला मंगल दल पगना को द्वितीय पुरस्कार मिला, हल्द्वानी में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

नंदानगर। हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के युवक मंगल दल कनोल को राज्य स्तर पर विवेकानंद यूथ अवॉर्ड का प्रथम पुरस्कार और जिले की ही महिला मंगल दल पगना को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। ममंद और युमंद को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत होने पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
रविवार को हल्द्वानी के गोलापार इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या ने युमंद कनोल को राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। ममंद पगना को द्वितीय पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। कनोल गांव के युवक मंगल दल के युवाओं ने वर्ष 2021 में गांव में खेल मैदान न होने पर श्रमदान कर खेल मैदान का निर्माण किया था। साथ ही जिले में तमाम सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युमंद की अहम भूमिका रहती है। वहीं ममंद पगना की महिलाएं भी गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा आगे रहती हैं। युमंद कनोल की ओर से निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी और महेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत व करण सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। पगना ममंद दल की ओर से अध्यक्ष सुनीता देवी, सदस्य सरिता देवी और यशोदा देवी ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें