अगस्त्यमुनि। बसुकेदार उप तहसील के ग्राम पंचायत बड़ेथ में चोरों ने दो प्राचीन मंदिरों की दानपेटी तोड़कर उसमें से नकदी चोरी कर ली। साथ ही धर्मशाला का ताला भी तोड़ा। ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान ने पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है।
निवर्तमान ग्राम प्रधान शिवानंद नौटियाल ने बताया कि सोमवार को गांव के दो युवक विंदेश्वर महादेव मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे तो देखा वहां दानपेटियां टूटी हैं। साथ ही मंदिर से लगी धर्मशाला के एक कक्ष का ताला भी टूटा है। उन्होंने बताया कि महादेव मंदिर में रहने वाले संत इन दिनों हरिद्वार गए हुए हैं जिस कारण युवक मंदिरों में सुबह और शाम को पूजा करते हैं। बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र में एक मंदिर से चोरों ने घंटी और छत्र चुराए थे। संवाद