गुप्तकाशी/ऊखीमठ। निकाय चुनाव में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर जसपाल लाल और रोहित नेगी को 48 बोतल और 68 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक वाहन भी सीज किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। संवाद