फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों और ऊर्जा निगम अधिकारियों में तीखी नोकझोंक, तीन घंटे हंगामा

स्मार्ट मीटर, लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्माने पर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के दरवाजे बंद करा दिए। काफी देर तक ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के भीतर बंद रहे। सुरक्षा की दृष्टि को काफी पुलिस बल भी मंडल कार्यालय पर मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें