रुड़की के लक्सर में शुक्रवार शाम सड़क हादसा हो गया। अपनी ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को रायसी में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को लेकर रोड पर धरने पर बैठ गए और मुआवजे की मांग करने लगे।