युवक का खुदकुशी मामले में डोईवाला में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। सीएम धामी का पुतला फूंका गया। भाजपा युवा नेता हिमांशु चमोली पर मानसिक एवं आर्थिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप। जौलीग्रांट के एक युवक जीतेन्द्र नेगी ने की आत्महत्या। गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। परवादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में डोईवाला चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। कांग्रेस ने इस मामले में आरोपी भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आवाज उठाएगा।