पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रार्थना सभा में बच्चों को गीता दर्शन का ज्ञान मिल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्र-छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार एवं ज्ञान प्रणाली का अध्ययन कराया जाना है, इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम व पाठ्य पुस्तकें विभिन्न कक्षाओं के लिए विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।