फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर कांग्रेस का हमला, दोषियों को कठोर सजा देने की मांग

ऋषिकेश में कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी और मधु जोशी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में हरिद्वार क्षेत्र की शर्मनाक घटना में भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस के भूखे दरिंदों के हवाले करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि भाजपा जिन संस्कारों की बात करती है, वे अब दरिंदगी में बदलते जा रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर देहरादून, चंपावत और रुद्रपुर तक महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों की लंबी सूची बताती है कि कानून के डर के बिना ऐसे नेता अपराध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें