फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

ऋषिकेश में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और श्रद्धा से शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित नानक निवास गुरुद्वारा से आरंभ हुई यह यात्रा पंज प्यारे की अगुवाई में निकली। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर पुष्पों से सजी पालकी में विराजमान कर यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों रेलवे रोड, क्षेत्र रोड, मुखर्जी मार्ग, घाट रोड, तिलक रोड और हीरालाल मार्ग से होती हुई नानक निवास पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को गुरुवाणी की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान करते रहे। सिख परंपरा के साहसिक मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन कर युवाओं ने सभी का मन मोह लिया। आर्मी बैंड और स्कूली बच्चों की सहभागिता ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। सिख महिलाओं ने कीर्तन के माध्यम से ‘वाहेगुरू’ की वाणी से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें