फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने सीखे पौधशाला प्रबंधन के गुर

पिथौरागढ़ में विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊं की नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। बटालियन के सहायक कमान अधिकारी कर्नल वीके दानू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज भड़कटिया, दयानंद विद्या मंदिर कासनी के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने नर्सरी का का भ्रमण कर पौधशाला प्रबंधन के गुर सीखे। बच्चों को हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण का महत्व, वर्मी कंपोस्ट बनाने, पौधशाला प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों एवं पौधों के रखरखाव की जानकारियां दी गईं। साथ ही बच्चों को कुमाऊं हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वनस्पति प्रजातियों से भी परिचित कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने एवं अपने जीवनकाल में न्यूनतम 1000 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें