फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पांच केंद्रों में होगी उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:34 PM IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की ओर से आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य/सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए जिले में पांच केंद्र बनाए हैं। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा रविवार को दो पालियों सुबह 10:00 से 12:00 बजे और दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा पांच केंद्रों में एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़, द एशियन एकेडमी स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल ऐंचोली, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखनी और केएनयू जीआईसी में होगी। कुल 1798 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की है। कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में भी रखा है। नामित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा तिथि के दिन मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए एसडीएम सदर मनजीत सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। नामित जोनल मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्य या परीक्षा प्रभारी से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को संपन्न कराएंगे। बैठक में आयोग से आए प्रतिनिधि समीक्षा अधिकारी हर्षित भट्ट और सहायक समीक्षा अधिकारी जीवन सिंह ने परीक्षा से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को दी। बैठक में सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल सहित नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, विद्यालयों के प्रतिनिधि आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें