फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: राज्य स्थापना दिवस पर यूकेडी का विरोध, बोले- मूल निवासी अपने अधिकारों के लिए त्रस्त

हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:53 PM IST

पिथौरागढ़ में यूकेडी कार्यकर्ता राज्य स्थापना दिवस का विरोध करते रामलीला मैदान पहुंचे। यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि राज्य के स्थायी निवासी अपने अधिकारों के लिए त्रस्त है। मूल निवास को स्थायी निवास में बदल दिया है। एक साल से प्रदेश में निवास करने वाले को स्थायी निवासी मानना गलत है। सरकार को मूल और स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने की पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। कहा कि रोजगार नीति घोषित कर प्रदेश के स्थायी युवाओं को इसमें प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। राज्य आंदोलनकारियों का अब तक चिन्हीकरण नहीं हुआ है इससे वे अपने अधिकारों से वंचित हैं। राज्य का निर्माण करने वाले आंदोलनकारियों की अपने ही प्रदेश में दयनीय हालत है। ऐसे में सरकार को राज्य आंदोलनकारियों को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस परिकल्पना के साथ राज्य का निर्माण हुआ कोई भी सरकार इसे साकार करने में सफल नहीं हो सकी है। सिर्फ कागजों और घोषणाओं में ही राज्य का विकास हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें