फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नगर के बीचोबीच दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, एक युवक घायल

गायत्री जोशी Updated Wed, 03 Jun 2026 12:52 PM IST

पिथौरागढ़ नगर में अराजकता की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। नगर के बीचोबीच दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यहां तक कि हेलमैट से एक-दूसरे पर वार किए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जो चर्चाओं में है। घटना सार्वजनिक होने के बाद पुलिस इस घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुट गई है। मामला बीते सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। घटना के मुताबिक, नगर के पांडे गांव में शनि मंदिर के पास युवकों के दो गुट पहुंचे। अचानक ही युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई जो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रही है। एक गुट ने हेलमेट से दूसरे गुट के युवाओं को बुरी तरह पीट दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवाओं की अराजकता बंद हुई और वे वहां से रवाना हुए। यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। सोशल मीडिया पर घटना वायरल होने पर पुलिस संबंधित युवाओं की तलाश शुरू करने की बात कर रही है। नगर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं नगर में बीते दिनों स्कूलों और मंदिरों में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को अराजकता की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें