धारचूला में हुए कमलेश हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम रखा था। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सात जून की देर शाम धारचूला बाजार में कमलेश सिंह दानू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या के आरोपी फरार हो गए थे। मृतक कमलेश सिंह के पिता गोवर्द्धन सिंह दानू ने इस मामले में चंदू खैर, सचिन नबियाल सहित उनके साथियों के खिलाफ धारचूला कोतवाली में तहरीर सौंपी थी।