धारचूला के ग्वाल गांव में एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार तड़के तीन बजे आग लग गई। इससे उससे सटे दो आवासीय भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि पूर्व में इसी जगह पर आग लगने से एक बाइक भी जलकर खाक हो गई थी। उसके बाद आसपास के भवन स्वामियों ने कबाड़ के गोदाम स्वामी शफीक अहमद से उसे हटाने को कहा। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर दी थी लेकिन इस पर अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए।