फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: ऑलवेदर सड़क 10 दिन से बंद होना सरकार की नाकामी

हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:47 PM IST

कांग्रेस ने 10 दिन बाद भी टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर आवाजाही शुरू न होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि दो जिलों की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क का बंद होना सरकार की नाकामी है। सड़क परिवहन राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र की यह सड़क बदहाल होना गंभीर है। 22 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी स्वाला में आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है, इससे दोनों जिलों के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का गृह क्षेत्र है। उनके गृह क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर ऑलवेदर सड़क का निर्माण किया गया। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप है। मैदानी क्षेत्रों से आपूर्ति लड़खड़ाने से सब्जी, फल, राशन सहित अन्य दैनिक जरूरत का सामान महंगा हो गया है। स्वाला में ही ट्रीटमेंट और सड़क खोलने के नाम पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले लेकिन नतीजा शून्य रहा है।कहा शीघ्र सड़क नहीं खुली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें