फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पदोन्नति की मांग पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन दूसरे दिन भी जारी, कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे

हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 01:28 PM IST

पिथौरागढ़ जिले में पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ की चॉकडाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों की हड़ताल से जिले भर में आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप रही। विद्यार्थी स्कूल तो पहुंचे लेकिन बगैर पढ़ाई के ही उन्हें घर लौटना पड़ा। शिक्षकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, बिण और मूनाकोट ब्लॉकों में संचालित 128 इंटर कॉलेज और 87 हाईस्कूलों में तैनात 1455 शिक्षक मंगलवार को भी चॉकडाउन हड़ताल पर रहे। बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन सोमवार की तरह मंगलवार को भी उन्हें बिना पढ़ाई किए ही घर जाना पड़ा। इधर, शिक्षकों ने साफ तौर पर कहा कि वे लंबे समय से पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में अब वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। मंगलवार को चॉकडाउन हड़ताल में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह रावल, जिला मंत्री देवेश अवस्थी, प्रीति वर्मा, जीवन कापड़ी, भाष्कर पांडे, भूपेंद्र सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें