फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: झूमते हुए स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, कहा आज हम गाएंगे होली

गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Feb 2026 04:41 PM IST

पिथौरागढ़ में अपनी संस्कृतिक की जड़ों को पकड़कर रखना चाहिए। यह किया जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने। शनिवार सुबह विद्यार्थी झूमते हुए स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों को कुछ भी समझ में नहीं आया। रंग-बिरंगे कपड़ों में पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षकों से कहा कि सर होली चल रही है। हमें भी अपनी संस्कृति को समझकर इसे आगे बढ़ाना है। आज हमें पढ़ाई छोड़कर होली गायन की इजाजत दे दीजिए। प्रधानाध्यापक लीला धामी और विज्ञान अध्यापक डॉ. सीबी जोशी ने विद्यार्थियों का संस्कृति के प्रति प्रेम देखते हुए सभी को होली गायन की इजाजत नहीं बल्कि उनका साथ दिया। विद्यार्थियों ने सुबह की प्रार्थना में भी होली गीत गाया। पूरे दिन बच्चों ने ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर बेहद सुरीले स्वरों में होली गायन कर धमाल मचाया। छात्राओं ने होली गीतों पर मनमोहकर नृत्य भी किया। विज्ञान अध्यापक डॉ. जोशी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई में दक्षता के साथ ही अपनी संस्कृति के नजदीक होना जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें